उत्तराखण्ड

पीएम मोदी 25 मई को उत्तराखंड को देंगे वंदे भारत ट्रेन की सौगात

Parvatsankalp,19,05,2023

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 25 मई के दिन प्रधानमंत्री के कर-कमलों से उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलेगी। उन्होंने इस अभूतपूर्व सौगात के लिए प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार जताया। पीएम मोदी आनलाइन के जरिए इस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

Related posts

आत्मनिर्भरता की तस्दीक हैं हस्तशिल्प उत्पाद: डॉ धन सिंह रावत  

admin

सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोए, फूल मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत

सीएम धामी ने किया चम्पावत में सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा  रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ  

Leave a Comment