पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

नई टिहरी : नवनियुक्त डीएम को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया  

नई टिहरी। जिले के चार ब्लॉक प्रमुखों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में वह स्वयं उपस्थित रहें ताकि जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का निराकरण मौके पर होने के साथ ही जिले की गतिविधियों की भी जानकारी ले सकें। जिले के ब्लॉक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष और नरेंद्रनगर के प्रमुख राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। उन्होंने दैवीय आपदा में ब्लॉकों को भी धनराशि देने, जीर्णशीर्ण स्कूल भवनों की मरम्मत से लेकर अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। साथ ही क्षेत्र पंचायत की बैठक में डीएम से उपस्थित रहने का आग्रह किया। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक केवल खानापूर्ति के लिए नहीं होनी चाहिए। इसमें आधिकारिक समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। कहा कि क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत हेतु दो-दो लाख तक आगणन ब्लॉक के माध्यम से प्रस्तुत करें।

Related posts

नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं : मुख्यमंत्री

विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल  झील परिक्षेत्र में पौध रोपण किया

admin

विभिन्न समस्याओं लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन  

admin

Leave a Comment