उत्तराखण्ड

दो सूत्रीय मांगों को लेकर जल संस्थान संयुक्त मोर्चा आंदोलित  

बागेश्वर(आरएनएस)।   उत्तराखंड जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने ठेकेदार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही खातों में ईपीएफ की राशि पहुंच रही है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मोर्चा से जुड़े कर्मचारी शनिवार को अधिशासी अभियंता जल संस्थान के कार्यालय में पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 26 कर्मचारियों के खाते में ढाई साल से ईपीएफ की राशि नहीं भेजी गई है। कुछ कर्मचारियों को चार महीने से वेतन तक नहीं दिया गया है। वेतन के अभाव में उनकी दिनचर्या गड़बड़ा गई है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। यहां अध्यक्षता योगेंद्र सिंह दफौटी व संचालन हरक सिंह कनवाल ने किया। इस मौके पूरन, देवेंद्र सिंह, नवीन, चंचल, प्रताप, पूरन चौबे, राजेंद्र जोशी, दीपक लोहनी, पूरन सिंह, दिनेश चंद्र, प्रकाश व कैलाश आदि मौजूद रहे।

Related posts

रामनगर की जमीनों को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश कर रही सरकार

admin

गोपीनाथ मंदिर मार्ग सौंदर्यीकरण को लेकर कवायद शुरू  

देहरादून : सिलक्यारा में चल रही है रेस्क्यू ऑपरेशन के पल-पल की अपडेट ले रहे  मुख्यमंत्री धामी

Leave a Comment