पर्वत संकल्प
मनोरंजन

डॉ हरिशंकर दुबे को जन्मदिन की बधाई – संगम त्रिपाठी

neerajtimes.com जबलपुर (म.प्र).- पवित्र सलिला पुराणों में वर्णित मां नर्मदा के तट पर कर्मशील साहित्य मनीषी डॉ हरिशंकर दुबे जी का आज दिनांक 25.05.2022 को जन्मदिन है । कवि संगम त्रिपाठी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए गौरवान्वित है।

विलक्षण प्रतिभा के धनी प्रकाशवान व्यक्तित्व के मालिक साहित्य मनीषी महामहोपाध्याय डॉ हरिशंकर दुबे जी कवि संस्कारधानी जबलपुर ही नही देश के विद्वानों में एक है यह बात कवि संगम त्रिपाठी ने प्रमाणिकता के साथ कही व उनके राष्ट्राभिनंदन करने हेतु अपील की। हम कवियों साहित्यकारों का सम्मान कर ही संस्कृति व सभ्यता को जीवित रख सकते है। डाॅ हरिशंकर दुबे जी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी हैं उनके कृतित्व  प्रेरणादायक है और  नव पीढ़ी के लिए ऊर्जा दायिनी है।

समाज में आज साहित्य की उपेक्षा हो रही है और फ़ूहड़ पन, छपास, चुटकुले बाजी व जोकरपंथी हावी हो गई है जिसे शासन के नुमाइंदे भी प्रेरित करते है।

आज साहित्य मनीषी डॉ हरिशंकर दुबे जी के जन्मदिन को कवि संगम त्रिपाठी ने संस्कार दिवस के रुप में मनाने की अपील की है। महामहोपाध्याय डॉ श्री हरि शंकर दुबे जी को सर्वश्री गणेश प्यासा जबलपुरी, विजय तिवारी किसलय, अनिल शुक्ला हिंदी सेवी, एस.एम.ठाकुर , रमेश तिवारी, दिनेश सेन शुभ, मदन श्रीवास्तव, भावना दीक्षित ज्ञानश्री, रुपनाथ आदि ने बधाई दी।

Related posts

गजल – रीतू गुलाटी

admin

जाट की रिलीज के एक हफ्ते बाद मेकर्स ने किया सीक्वल का एलान, नए मिशन के साथ लौटेंगे सनी देओल

admin

कांतारा-चैप्टर 1का ट्रेलर रिलीज, ऋ षभ शेट्टी के खूंखार अवतार ने फिर उड़ाए होश

admin

Leave a Comment