उत्तराखण्ड

टनकपुर में चलाया सफाई अभियान  

चम्पावत(आरएनएस)।  टनकपुर में एसडीएम के निर्देश में राजस्व टीम ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि पूर्णागिरि मेले को देखते हुए नगर में सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के पास स्थित रेलवे लाइन से कूड़े को बुलडोजर और पर्यावरण मित्रों की मदद से हटाया गया। बताया कि पूर्णागिरि में लाखों की तादात में बाहरी राज्यों से श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नगर में फैले कूड़े से श्रद्धालुओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही खुले में कूड़े से तमाम प्रकार की बीमारी का खतरा भी बना रहता है।

Related posts

स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन” के रूप में विकसित होगा बद्रीनाथ: महाराज

जिला प्रशासन की टीम ने किया बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग का निरीक्षण

admin

देवभूमि पत्रकार यूनियन द्वारा मनाया गया पत्रकारिता दिवस एवं अभिनंदन समारोह  

Leave a Comment