पर्वत संकल्प
मनोरंजन

जिंदादिल इंसान – राजीव डोगरा

खुशनसीब है वो लोग

जो खुशियां बांटते हैं।

मोहब्बत का राग और

मोहब्बत के गीत

सब को सुनाते हैं।

कोई फर्क नहीं पड़ता उनको

कि लोग

उनको हँसाते हैं

या फिर रुलाते हैं।

वो बस चेहरे पर

हल्की-हल्की मुस्कान लिए

जिंदगी बिताते हैं।

वो नहीं देखते

कि राह में फूल पड़े हैं

या फिर चुभते कांटे,

वो बस

मस्ती के आलम में खोए,

कांटों को भी

फूल समझ निकल जाते हैं।

– राजीव डोगरा

पता-गांव जनयानकड़

कांगड़ा ,हिमाचल प्रदेश

Related posts

एक मंच दो मिस वर्ल्ड विनर: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर की गर्मजोशी भरी मुलाक़ात!

admin

मनोरंजन : 200 करोड़ी हुई द केरला स्टोरी, 5वें महीने में मिली दूसरी ब्लॉकबस्टर

केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: दूसरे दिन बढ़ी रफ्तार, जाट पर भारी पड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

admin

Leave a Comment