उत्तराखण्ड

जंगल में घास लेने गई महिला पर हाथी का हमला

 

 

कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में जंगली जानवरों की आवाजाही बेहद बढ़ गई है। मानव वन्यजीव घटनाएं तो जैसे बेहद आम हो गई हैं।हाल ही में यहां पर एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। बता दें कि हादसे के दौरान महिला चारापत्ती लेने गई हुई थी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली गई जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। उनकी साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related posts

महिलाओं को दी पोषक तत्वों की जानकारी

आश्रम तथा स्कूल बनाने के नाम करोड़ों की धोखाधडी छोटा काणा और बड़ा काणा पर मुकदमा

पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने अन्य क्षेत्रों की भांति वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है : सीएम

admin

Leave a Comment