उत्तराखण्ड क्राइम

घर से इनर्वटर और बैटरी चोरी में दो गिरफ्तार

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुर गांव में एक घर से इनर्वटर और बैटरी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर दिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पांच अगस्त को पूनम लुथरा पत्नी कमल लुथरा पता शेरपुर थाना सहसपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर से इनवर्टर और बैटरी चोरी हो गई है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में करीब दस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गजेंद्र सिंह निवासी शेरपुर व रोहित शेरपुर को प्राथमिक विद्यालय हसनपुर खाले के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का इनवर्टर औ बैटरी बरामद की। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Related posts

राज्यपाल ने किया दून विवि में ‘भारतीय महिला-एक सत्य आधारित दृष्टिकोण’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

राज्यपाल ने किया ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग  

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए बाबा केदारनाथ  

admin

Leave a Comment