मनोरंजन

गीतिका – मधु शुक्ला

प्रीति की रीति जग को सिखाते चलो,

टूटते घर जतन से बसाते चलो।

 

कष्ट देकर किसी को न पाओ खुशी,

साथ इंसानियत का निभाते चलो।

 

लोक हित से बड़ा धर्म कोई नहीं,

आप व्यवहार से यह बताते चलो।

 

एक परिवार संसार यह बन सके,

दायरा मित्रता का बढ़ाते चलो।

 

क्या पता शाम कब जिंदगी की ढले,

प्रेम का दीप उर में जलाते चलो।

— मधु शुक्ला. सतना, मध्यप्रदेश .

Related posts

अक्षय कुमार के साथ फिर एक्शन फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी, मोहित सूरी करेंगे निर्देशन

मनोरंजन : बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज, 8 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार

प्रवीण प्रभाती – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

admin

Leave a Comment