उत्तराखण्ड

कुमाऊं महोत्सव में जितेंद्र तोमक्याल के गीतों पर झूमे दर्शक

अल्मोड़ा(आरएनएस)। कुमाऊं महोत्सव 2024 में शुक्रवार का दिन लोक कलाकार जितेंद्र तोमक्याल के नाम रहा। नगर के सिमकनी मैदान में चल रहे महोत्सव के तीसरे दिन प्रथम प्रस्तुति में सर्वप्रथम ओपन माइक कार्यक्रम हुआ। ओपन माइक कार्यक्रम के बाद स्थानीय कलाकारों का गायन हुआ। कुमाऊं महोत्सव में शुक्रवार को स्टार नाइट में लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल और रुचि आर्या ने अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया। स्टार नाइट में स्टार कलाकार जितेंद्र तोमक्याल द्वारा उनके गाए हुए गीत ओ दीपा बाबर, ग्वाल भानु का साथ मा, हाथ पैर वाली घड़ी ला, पानी पीछे दे पनेरा, संगीता रेडी गयु बिज का पाटीलो मा आदि गीतों पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने शिरकत की। मंच संचालन संचालन गीतम भट्ट शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कुमाऊं महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव वैभव पांडे, उपसचिव चेतन पांडे, मुख्य संयोजक अमरनाथ नेगी, खेल संयोजक हरीश कनवाल, प्रतियोगिता संयोजक हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, खुशी बिष्ट, गीता तिवारी, युवान वोहरा, भानु पंत, निशांत पांडे, नवीन पांडे, प्रदीप मेहता, दीक्षा सुयाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सेवा सप्ताह के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को श्रम-न्यूनीकरण उपकरण एवं पशु सखियों को स्मार्टफोन किए वितरित

admin

राज्यपाल ने किया स्वामी रामतीर्थ जी के 150वीं जयंती वर्ष और रामतीर्थ केंद्र की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में आयोजित आत्म ज्ञान ज्योति समारोह में प्रतिभाग

उत्तराखंड : गांव के लोग भाद्रपद महीने की संक्राति को दूध, मक्खन, मट्ठा की खेलते हैं होली।

Leave a Comment