उत्तराखण्ड

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने सुबह पार्टी छोड़ने की घोषणा की और दोपहर में दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। चम्पावत उपचुनाव के मौके पर इस टूट का असर पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं के मनोबल पर असर डालने वाला साबित हो सकता है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन नए सिरे से खड़ा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष के पदों पर तमाम कयासों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका दिया।

इस परिवर्तन में क्षेत्रीय संतुलन की अनदेखी, विशेष रूप से गढ़वाल क्षेत्र के प्रतिनिधित्व की अनदेखी को लेकर पार्टी के निर्णय पर सवाल भी उठे। यद्यपि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा असंतोष को साधने और संगठन को मजबूत करने के लिए इन दिनों गढ़वाल के दौरे पर हैं।

Related posts

तीन खिलाड़ियों का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

डीएम ने किया गेहूं की फसल पर किए जा रहे क्राप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण    

admin

मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त बहना उत्सव’ में महिलाओं को किया प्रोत्साहित कहा, “महिलाएँ बनें आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की अग्रदूत”

admin

Leave a Comment