उत्तराखण्ड क्राइम

उत्तराखण्ड : घर में अकेली महिला से दुष्कर्म

रुड़की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के साथ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि परिवार के साथ वह दिसंबर 2022 में भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव में किराए के मकान में रह रही थी। गांव निवासी एक ग्रामीण ने घर में अकेले देखकर दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ग्रामीण ने उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद अमित कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ जांच की जा रही है

Related posts

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

admin

मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण  

admin

Leave a Comment