पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

इंस्पेक्टर महेश लखेड़ा, सुशील रावत और जगदीश चंद्र पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत

हरिद्वार(आरएनएस)।हरिद्वार जनपद में सेवाएं दे रहे तीन इंस्पेक्टर पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हो गए हैं। मंगलवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तीनों अधिकारियों को बैच पहनाकर शुभकामनाएं दी। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति सूची के तहत वर्तमान में जनपद हरिद्वार में अपनी सेवाएं दे रहे इंस्पेक्टर महेश लखेड़ा, यातायात निरीक्षक हरिद्वार सुशील रावत व यातायात निरीक्षक रुड़की जगदीश चंद पंत पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस कार्यालय सभागार में तीनों अधिकारियों को बैच पहनाकर शुभकामनाएं दी। सीओ पद पर पदोन्नत हुए महेश लखेड़ा वर्ष 1998 में पुलिस विभाग में एसआई भर्ती हुए थे। वर्ष 2014 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए लखेड़ा देहरादून, रूद्रप्रयाग, चमोली में सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में वीवीआई सैल हरिद्वार में सेवा दे रहे हैं।

Related posts

सेहत : इन बीमारियों से बचाना है तो ब्रेस्टफीडिंग जरूरी करवाएं, मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद

गणतंत्र दिवस पर गुलाबराय मैदान में हुई परेड,  कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली सलामी

इंसानों की तरह बोल सकते हैं ये 5 पक्षी, जानिए इनके बारे में

admin

Leave a Comment