उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून,parvatsankal,05,07,2022

मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के पांच जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, छह जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ स्थानों पर बुहत भारी बारिश हो सकती है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सात से नौ जुलाई तक भी कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके बाद बारिश में कमी के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान खिसकने, सड़कें बंद होने और नदी-नालों में अतिप्रवाह को लेकर अलर्ट किया है। पहाड़ी इलाकों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मंगलवार को कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। टनकपुर में सबसे ज्यादा 43, खटिमा में 17.5 और बनबसा में 13 एमएम बारिश सुबह साढ़े बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच हुई।

Related posts

मुख्यमंत्री ने काशीपुर में किया 355 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

लैला तैयबजी को विश्व डिज़ाइन विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय डिज़ाइन गुरु की उपाधि से सम्मानित किया गया

यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार :  सीएम धामी  

Leave a Comment