देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक भराड़ीसैंण में होगाा

भराड़ीसैंण में होगा 19 से 22 अगस्त के बीच विधानसभा का मानसून सत्र

देहरादून, आजखबर। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र भराड़ीसैंण गैरसैंण में 19 से 22 अगस्त तक होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अनुमति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किए। कैबिनेट ने मानसून सत्र की तारीख व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था। भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से सत्र कराने के लिए मुख्यमंत्री की सहमति के बाद शासन ने आदेश जारी कर दिए। प्रदेश सरकार की ओर से सत्र की तिथि व स्थान तय करने के बाद राज्यपाल की अनुमति से विधानसभा सचिवालय अधिसूचना जारी करेगा।
मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से अब तक 450 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। उधर, विधानसभा ने भी सत्र का सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के सभा मंडप में साउंड प्रूफ व डिजिटाइजेशन का काम 10 दिन के भीतर पूरा हो जाएगा। भराड़ीसैंण विधानसभा में ई-नेवा के तहत डिजिटाइजेशन व अन्य सुधारीकरण का काम होने से बजट सत्र देहरादून में हुआ था। सरकार ने मानसून सत्र गैरसैंण में करने का निर्णय लिया है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में पेपरलेस सत्र कराने की तैयारी है। सत्र से पहले विधानसभा के सभा मंडप में डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो जाएगा। विधानसभा सचिवालय का प्रयास है कि मानसून सत्र से पेपरलैस सदन की कार्यवाही की शुरूआत की जाए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से मानसून सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण में संसदीय कार्य मंत्रालय व प्रदेश सरकार के सहयोग से ई-विधान एप्लीकेशन प्रोजेक्ट (ई-नेवा) के तहत देहरादून विधानसभा को पेपरलैस किया गया। दूसरे चरण में भराड़ीसैंण विस को ई-विधानसभा बनाया जा रहा है। 10 दिन के भीतर भराड़ीसैंण विस में डिजिटाइजेशन व साउंड प्रूफ का काम पूरा हो जाएगा। हमारा प्रयास है कि मानसून सत्र को पेपरलैस किया जाए।

Related posts

देहरादून : राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री का चेहरा

आपदा; मुसीबत या अनहोनी को न्यून करना जिला प्रशासन का दायित्वः डीएम

admin

26 जनवरी को लागू होगा उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता ,धामी का ऐलान

Leave a Comment