रुद्रप्रयाग,18,09,2025
रुद्रप्रयाग, आजखबर। अन्तर्राष्ट्रीय युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन बिम्सटेक से पर्यावरण विशेषज्ञ देव राघवेन्द्र सिंह चौधरी लौट आए हैं। सम्मेलन में भारत सहित छः देशों के लगभग 100 युवाओं ने हिस्सा लिया था। साथ ही विदेश के युवाओं ने उनके साथ अपने विचार भी साझा किए।
भारत विदेश मंत्रालय तथा भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में गुवाहाटी असम में बीते 9 से 12 सिंतबर तक संपन्न हुए बीम्सटेक युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन में उत्तराखण्ड से रुद्रप्रयाग जिले के देवराघवेन्द्र सिंह चौधरी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बताया कि सम्मेलन में उन्होंने उत्तराखण्ड हिमालय के हस्तशिल्प उत्पादों तथा जैविक उत्पादों को बढ़ावा देकर उद्यमिता को स्थापित करने पर बात रखी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में उत्तराखण्ड के युवाओं को हरित उद्यमिता विकास की दिशा में कार्य करने पर व्याख्यान दिया। बताया कि इस दौरान बीम्सटेक राष्ट्र के युवाओं के बीच संवादात्मक सत्र चला। जिसमें विशेषज्ञों ने सभी युवाओं को उद्यमिता विकास के गुर सिखाए। बताया कि भारत विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव सीएस राम ने सात देशों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा कि बीम्सटेक राष्ट्र के युवआों को एक मंच पर लाकर उनको उच्च नेतृत्व प्रदान करना है। देव राघवेन्द्र ने बताया बीम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश से आए युवाओं के साथ उन्होंने अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान हुआ। अपनी संस्कृति परंपरा तथा नवाचारों को आदान प्रदान करने का मौका मिला। बीम्सटेक युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के युवाओं के बीच सृजनशीलता, दृढ़ता, सतत विकास तथा उद्यमशीलता को बढ़ाने पर केंद्रित रहा तथा राष्ट्र के युवाओं के बीच आपसी संबंधो को बढ़ाना एवं युवा नेतृत्व नेटवर्क की स्थापना करना था।
