Uncategorized

कोटद्वार : नलकूप जलने से गहराया पेजल संकट

कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत वार्ड संख्या 34 उदयरामपुर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति के लिए बने नलकूप के जलने से लगभग ढ़ाई हजार की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। हालत यह है कि पेयजल के लिए लोगों को दूसरे वार्ड की दौड़ लगानी पड़ रही है। रविवार को स्थानीय निवासी रणवीर सिंह, मनोहर लाल, विकास कुमार, मनमोहन सिंह व विकास रावत ने बताया कि उदयरामपुर व कलालघाटी सहित आसपास के गांवों में सिंचाई विभाग के नलकूप संख्या 56 से पेयजल आपूर्ति होती है। दो दिन पहले नलकूप के जलने से इन जगहों की लगभग ढ़ाई हजार की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। मौके पर उन्होंने जल संस्थान से नलकूप के ठीक होने तक टैंकर से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की। वहीं इस संबध में नलकूप खंड के सहायक अभियंता अनिल नेगी ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जायेगी।

Related posts

धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता अभियान का छठवाँ दिन, जिलाधिकारी की सख्त निगरानी  

admin

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री धामी ने 1 सितंबर 1994 खटीमा गोलीकांड की 29वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Comment