उत्तराखण्ड

देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट

देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
देहरादून में रविवार सुबह तेज बारिश हुई और जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। देहरादून के शहरी इलाके में भी काफी तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव दिखाई दिया। हालांकि मौसम में बदलाव की यही स्थिति मसूरी में भी रही। लेकिन यहां तेज बारिश सुबह के समय नहीं हुई। देहरादून से लगे हुए टिहरी जिले में रविवार की सुबह मौसम कुछ बदलाव हुआ तो दिखा, लेकिन यहां भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है। देखा जाए तो कुछ एक जिलों में ही भारी बारिश दिखाई दी है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि रविवार से मौसम में बदलाव आ सकता है और अगले एक हफ्ते तक देहरादून समेत कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई और देहरादून में इसका असर भी दिखाई दिया। हालांकि अभी मानसून उत्तराखंड नहीं पहुंचा है और जल्द ही मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद भी लगाई जा रही है।

Related posts

बेबी कॉर्न को डाइट में शामिल करने से मिल सकते हैं ये 5 स्वास्थ्य लाभ

admin

महाराज ने जनपद को दी 28 करोड़ 57 लाख, 63 हजार की योजनाओं की सौगात  

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य की दुकान पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना जरूरी

admin

Leave a Comment