उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग : पंचम अध्यक्ष और गौरव मंत्री बने  

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  राजकीय शिक्षक संघ ऊखीमठ ब्लॉक के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पंचम सिंह राणा को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि संयुक्त मंत्री पद पर गौरव असवाल नामित हुए। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन कर शिक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। राशिसं के द्विवार्षिक ब्लॉक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग संघर्ष समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं। शिक्षक समाज के मूल्यों, नैतिकता और व्यवहार को प्रतिबिंबित करते हैं। शिक्षक समाज को दिशा देते हैं और बच्चों को शिक्षित करते हैं, जो बदले में समाज को आकार देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्थिति ऐसी है कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। सरकार की नाकामियों के कारण शिक्षक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर एकजुटता को लेकर संघर्ष किया जाएगा। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पंचम सिंह राणा एवं संयुक्त मंत्री गौरव असवाल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका निर्वहन ईमानदारी के साथ किया जाएगा। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पंचम राणा के अलावा उपाध्यक्ष कैलाश गार्ग्य, महिला उपाध्यक्ष रीना गैड़ी, ब्लॉक महामंत्री दिलवर कोतवाल, संयुक्त मंत्री गौरव असवाल, संयुक्त मंत्री (महिला) पिंकी भंडारी के साथ आय-व्यय निरीक्षक अरविंद नेगी को मनोनीत किया गया।

Related posts

मानसून के दौरान रोजाना करें ये पांच इंडोर एक्सरसाइज, रहेंगे एकदम फिट

श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं: डॉ. धन सिंह रावत

admin

अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करते जेसीबी।

admin

Leave a Comment