हरिद्वार

कलियर में पांच सड़कों का शिलान्यास किया  

रुड़की(आरएनएस)। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद और सभासद मेहरुबा जावेद साबरी ने सोमवार को वार्ड नौ में सड़कों का शिलान्यास किया। मेहरुबा जावेद साबरी के प्रस्ताव पर इन सड़कों का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सभासद मेहरुबा जावेद साबरी ने बताया कि चिरागअली शाह रोड से सपना के मकान तक, शाहरुख त्यागी की दुकान से मदरसा समसुल उलूम तक, चंदा मस्जिद से राव माली के मकान तक, असलम के प्लाट से राव कादीर के मकान तक, बेड़पुर रोड से लालू के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़कों का शिलान्यास किया गया हैं।

Related posts

सीएम धामी ने किया भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संघ के स्वर्णिम 70वर्षों का समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

admin

डीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में 59 समस्याएं दर्ज 29 का मौके पर हुआ निस्तारण  

admin

हरिद्वार : मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर हुई  भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत ,28 घायल  

admin

Leave a Comment