देहरादून

जमीन के नाम पर 40 लाख की ठगी, 4 करोड़ रुपयों की हुई थी डील

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 40 लाख ठग लिए गए। साढ़े चार करोड़ में जमीन का सौदा हुआ था। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि अरशद निवासी डीएलएफ फेस-4 ने बताया कि उनकी कंपनी देहरादून में जमीन खरीदने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच उनकी मुलाकात किशनपुर में रहने वाले प्रेम सिंह, गोपाल सिंह और श्याम सिंह से हुई। तीनों ने किशनपुर में अपनी जमीन होने का दावा किया। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने संपत्ति का मुआयना किया। अनुबंध के तहत कंपनी ने शुरुआत में तीनों को 40 लाख रुपये दे दिए। लेकिन बाद में आरोपियों ने जमीन किसी और को बेच दी। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

डीएम के निर्देश पर विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में बढ़ी सुविधाएं

गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप समिति के सदस्यों ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से  शिष्टाचार भेंट  

admin

दुन पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, 24 घंटे के भीतर 2 आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment