टिहरी गढ़वाल

दुर्घटनाओं के कारणों से सबक लेकर सड़क सुरक्षा सुधारें: दीक्षित

नई टिहरी (आरएनएस)। जिला मुख्यायल पर वीसी कक्ष में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएम ने वर्ष 2024-25 में सड़क दुर्घटना एवं उनके कारणों से सबक लेते हुए सड़क सुरक्षा मजबूत करने को निर्देशित किया। शनिवार को आहूत बैठक में डीएम ने परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न वादों में किये गये चालान एवं सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन एवं वर्तमान इंतजाम आदि की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर सड़क सुरक्षा को लेकर शेष छूटे कार्यों को तत्काल पूर्ण करने को कहा। डीएम ने बीआरओ के अधिकारी को हिण्डोलाखाल (बगड़धार) में सड़क निर्माण का मलबा हटवाकर सड़क को साफ करवाने, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को जाख में तत्काल क्रैशबेरियर लगवाने, एआरटीओ को ओवर स्पीड में अधिक से अधिक चालान करने तथा ईई लोनिवि नरेन्द्रनगर को गुजराड़ा मार्ग पर दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा दीवार लगाने को कहा।
डीएम ने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों द्वारा रोड पर पानी डाला जा रहा है, उनको नोटिस देकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर मिसलेनियस में बजट की मांग करने तथा ग्रामीण मार्गों पर पैचवर्क कामों एवं अतिरिक्त डिवाइडर का इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध करवाने को कहा गया। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए एनएच 58 पर सिंगटाली-कोडियाला मोटर मार्ग पर पैचवर्क का कार्य कल तक पूरा हो जायेगा। पोखाल-मलेथा में अवशेष क्रैश बेरियर एक सप्ताह में लगने शुरू हो जायेंगे। ऋषिकेश-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर नरेन्द्रनगर के पास क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण शुरू कर दिया गया है। नीरगड्डू मोटर मार्ग पर साइनेज व क्रैश बेरियर लगाने को संयुक्त निरीक्षण कर इस्टीमेट बना लिया गया है। नरेन्द्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर चोरी हुए क्रेशबेरियर में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि को सभी सड़कों का निरीक्षण करने को कहा गया। बैठक में सीडीओ डा अभिषेक त्रिपाठी, एएसपी जेआर जोशी, एसई लोनिवि मनोज बिष्ट, प्रभारी एआरटीओ राजेन्द्र, एसडीएम संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

सेहत : सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें मूली के पत्ते, मिलेंगे कई विटामिन और मिनरल्स

टिहरी : नहाते समय भिलंगना नदी में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा कोई सुराग

admin

आधुनिक युग में ढोल और ढोली का सांस्कृतिक महत्व विषय पर  हुआ सेमिनार आयोजित  

admin

Leave a Comment