उत्तराखण्ड

कोटद्वार में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन

कोटद्वार(आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों व स्थानीय लोगों पर किए गए हमले पर रोष व्यक्त किया है। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से आक्रोशित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में तहसील चौक पर प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद का प्रतिरोध करती है। कहा कि जम्मू कश्मीर में आए दिन आतंकी लोगों पर हमला कर रहे हैं। इससे केंद्र सरकार के सुरक्षा तंत्र पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब समय आ गया है कि आतंकवादियों को उनकी कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। तत्पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर पेशावर काण्ड की बरसी पर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related posts

हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

admin

22 अगस्त को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी कांग्रेस

सुबह उठते ही छींक आने से हो जाते हैं बेहाल? ये है इसकी वजह, इस तरह मिलेगा छुटकारा

Leave a Comment