उत्तराखण्ड

विकासनगर ओलावृष्टि और आंधी से फसलों को नुकसान

विकासनगर(आरएनएस) ।चकराता समेत जौनसार बाबर के कई इलाकों में बीते गुरुवार शाम को हुई जबरदस्त ओलावृष्टि और आंधी से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई है। चकराता तहसील के कई गांवों में गुरुवार देर शाम जबरदस्त ओलावृष्टि व तूफान के चलते खेतों में लगी मटर की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा खेतों में पक रहे गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। साथ ही ओले ने आने वाले सेब, आडू, नाशपाती, पुलम, खुमानी आदि की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने बताया कि पेड़ों पर इस समय फूल आ रहे हैं लेकिन तेज तूफान चलने से फूल गिर गए हैं जिससे फसल को नुकसान होगा।
चकराता तहसील के क्वारना, मगरोली, ठाणा, टुंगरा, निवासी किसान राजेंद्र चौहान, बिट्टू चौहान, सालक राम जोशी, हृदय राम जोशी, श्रीचंद्र जोशी, अतर सिंह राणा, सुंदर सिंह राणा, दौलत सिंह रावत, नैन सिंह रावत आदि ने बताया गुरुवार देर रात अचानक हुई ओलावृष्टि व आंधी से कृषकों को काफी नुकसान होगा। कहा कि इस आंधी तूफान व ओलावृष्टि से सारी मेहनत चौपट हो गई है। ओलावृष्टि व तेज आंधी से मटर-गेहूं के साथ-साथ बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा है जिसे किसानों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ है। जबकि किसानों ने लाखों रुपये कृषि ऋण लेकर फसलों को उगाया था। किसानों ने शासन प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित की मुआवजे की मांग की है। उधर, एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि संबंधित राजस्व उपनिरीक्षकों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, गया जेल

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तथा फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने की भेंट  

दो दिन बाद भी किशोर का सुराग नहीं

Leave a Comment