देहरादून

देहरादून : नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म के आरोपी पर मुकदमा

देहरादून(आरएनएस)।  नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि रुड़की क्षेत्र के पनियाला निवासी बुरहान पिछले काफी समय से उनकी बेटी से बातचीत कर रहा था। अभी वह सत्रह वर्ष की है। आरोप है कि बीते मई में वह नाबालिग को अपने साथ भगाकर रुड़की ले गया। तब समझा बुझाकर वापस लाया गया। आरोप है कि रविवार को दोबारा वह उसे ले गया और दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related posts

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सीएम धामी से की भेंट

admin

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चार साल की विफलताओं पर सीएम धामी को घेरा

admin

सोसायटी के सभी प्रकरणों की जांच सीबीआई से कराने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

admin

Leave a Comment