देहरादून

हरिपुर में यमुना कृष्णधाम का भूमि पूजन किया

विकासनगर((आरएनएस)।   रामनवमी के पावन अवसर पर लोक पंचायत और जमुना तीर्थ समिति के तत्वावधान में हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम का भूमि पूजन अनुष्ठान किया गया। इसके साथ धाम निर्माण का कार्य शुरू किया गया। पं. शिवानंद उनियाल ने कहा कि रामनवमी के पवित्र अवसर पर किए गए शुभ कार्य करने से सतोंगुण वृद्धि होती है। उन्होंने धाम निर्माण के लिए सभी लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति निस्वार्थ भाव से समाज हित के कार्य में अपना योगदान देंगे। लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य मोहना खत के स्याणा जयपाल चौहान ने बताया कि हरिपुर में घाट निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब धीरे-धीरे यहां पर विभिन्न धाम व आश्रमों का भी निर्माण होगा। समाज के सहयोग से जमुना कृष्ण धाम का निर्माण किया जाएगा जबकि घाट निर्माण का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। यमुना कृष्ण धाम समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा कि यमुना तट पर घाट निर्माण के बाद हरिपुर अपने प्राचीन वैभव को वापस प्राप्त करेगा। केएस चौहान ने कहा कि हरिपुर का प्राचीन काल में अत्यंत समृद्ध इतिहास था। यहां धार्मिक दृष्टि से इस स्थान का बड़ा महत्व रहा है। मां यमुना में चार नदियों का संगम होने से यह स्थान पुण्य भूमि है। इस स्थान को और विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस दौरान श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, रणवीर चौहान, गजेंद्र जोशी, सतपाल चौहान, अनिल तोमर, केसर नेगी, दिनेश तोमर, गजेंद्र तोमर, खजान चौहान, प्रीतम सिंह, चमन नेगी, जवाहर सिंह राणा, बलवीर रावत, मुकेश शर्मा, चंचल चौहान, संसार सिंह तोमर, कुंवर सिंह, प्रताप बिष्ट, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड़ के मदरसों में स्कॉलरशिप वितरण में हुयी धांधली पर दिए जांच के आदेश,सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति लेने के बाद मचा हड़कंप

admin

पंचायत चुनाव से पहले DGP का एक्शन: ₹15 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री जब्त

admin

राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल से भेंट की  

Leave a Comment