उत्तराखण्ड

आर्य समाज के 150 संस्थापक दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली ,वेदों में बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया  

रुड़की(आरएनएस)। आर्य समाज के 150 संस्थापक दिवस के अवसर पर रविवार को रुड़की में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित शोभायात्रा का नेतृत्व आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रधान डीपी यादव तथा संयोजक की भूमिका संदीप यादव ने निभाई। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर वेदों में बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। इस दौरान आर्य समाज के प्रधान बीटी गंज के प्रधान उदयवीर सिंह यादव, मंत्री सतपाल सिंह, महिला प्रधान अमरेश, मंत्री राजेश, सोनिया सैनी, कोषाध्यक्ष नीरज सैनी, गौतम, मनोज कुमार शर्मा, ऋषि पाल सिंह, सतीश आर्य, प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश आर्य, जिला मंत्री डॉ. श्याम सिंह, विजय सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार,आदि मौजूद रहे।

Related posts

बालों की हर समस्या का इलाज हैं अंडा, इसके ये 10 होममेड हेयर मास्क दिखाएंगे अपना कमाल

उत्तराखंड भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की प्री-समिट की मेजबानी करेगा, जिसमें ज़िम्मेदार और समावेशी एआई विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

admin

डीएम गहरवार ने  यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं तैयारी का जायजा लिया

Leave a Comment