Uncategorized

हमें बूथ को मजबूत करने का काम करना है: जिलाध्यक्ष  

हरिद्वार(आरएनएस)।  भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार में मंगलवार को नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। इस बैठक में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का स्वागत किया और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर कहा कि हमें पार्टी की रीति-नीति के अनुसार चलकर संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को महत्व देते हुए बूथ स्तर तक ले जाकर बूथ को मजबूत करने का काम करना है। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ाने का काम करना है।

Related posts

कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहा है भारत : राम शर्मा

अल्मोड़ा : फिल्म आदिपुरूष ने सनातन धर्म की भावनाएं की आहत: बिट्टू कर्नाटक

कोटद्वार : नलकूप जलने से गहराया पेजल संकट

admin

Leave a Comment