उत्तराखण्ड क्राइम

पौड़ी : युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

parvatsanklp,28,07,2022

 

 

 

 

तहसील सतपुली के अंतर्गत 20 वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती और उसके परिजनों ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित युवती ने बताया कि पहले तो युवक द्वारा उसके साथ शादी का वादा किया गया। जिसके बाद युवक ने बहला फुसलाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार कर दिया। युवती व उसके परिजनों का कहना है कि युवक द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। एसडीएम सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर नायब तहसीलदार को जंच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही युवती व उसके परिजनों की सुरक्षा के लिए राजस्व निरिक्षक को र्निदेश दिए गए है।

Related posts

वन दरोगा ऑनलाइन 2021 परीक्षा में आज केस दर्ज मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना  

गर्मियों में घर पर बनाएं ये 5 तरह की आइसक्रीम, आसान है इनकी रेसिपी

Leave a Comment