सेहत

केमिकल फ्री हर्बल डिओड्रेंट घर पर कैसे बनाएं? यहां जानिए पैसे बचाने का अनोखा तरीका

मौसम करवट बदलने लगा है. दिन में तेज धूप और रात में ठंड हो रही है.दिन में बाहर निकलने पर अब थोड़ा पसीना आने लगा है. बाहर के तापमान से शरीर का तापमान बैलेंस करने के लिए शरीर पसीना बनाता है. पसीना आने के साथ इसकी बदबू की समस्या भी गर्मियों में ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे में बदबू से बचने के लिए लोग डिओड्रेंट का इस्तेमाल करते हैं. यूं तो बाजार में कई सारे डिओड्रेंट के ऑप्शन मौजूद हैं. लेकिन इन सभी में केमिकल होते हैं. अगर आप अपने पैसे बचाना चाहते हैं और केमिकल-फ्री प्रोडक्ट यूज करना चाहते हैं तो आप घर पर ही हर्बल डिओड्रेंट बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
खीरा और पुदीना से तैयार करें डिओड्रेंट
यह डिओड्रेंट स्प्रे स्किन को रिफ्रेशिंग और कूलिंग इफेक्ट देता है. खीरे से स्किन को ठंडक मिलती है, वहीं पुदीना एक रिफ्रेशिंग अहसास करवाता है. विच हेजल से पसीने को कम करने में नेचुरली मदद मिलती है.
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
आधा कप खीरे का रस
एक चौथाई कप विच हेजल
5-6 बूंदें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल
5-6 बूंदें नींबू एसेंशियल ऑयल
खीरा और पुदीना का डिओड्रेंट कैसे बनाएं?
सभी सामग्री को एक स्प्रे बोतल में मिला लें.
आपका डिओड्रेंट स्प्रे बनकर तैयार है.
इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह हिलाएं.
नीम और चंदन पाउडर से बनाएं डिओड्रेंट
आप नीम और चंदन पाउडर की मदद से डिओड्रेंट बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं. जहां नीम बैक्टीरिया से लडऩे के साथ-साथ बदबू को रोकता है. वहीं, चंदन की खुशबू से आप पूरा दिन महकते हैं.
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 चम्मच नीम पाउडर
2 चम्मच चंदन पाउडर
1 चम्मच बेंटोनाइट क्ले
4-5 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
नीम और चंदन पाउडर का डिओड्रेंट कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक बाउल में सभी पाउडर को मिला लें.
अब इसमें एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स करें.
अब आप इसे एक कंटेनर में स्टोर करें.
डिओड्रेंट को पाउडर पफ या उंगलियों की मदद से लगाया जा सकता है.
लैवेंडर और नारियल दूध से बनाएं डिओड्रेंट
नारियल के दूध और लैवेंडर की मदद से डिओड्रेंट बनाना भी एक अच्छा आइडिया है. जहां नारियल का दूध स्किन को नमी देता है, वहीं लैवेंडर की खुशबू काफी अच्छी लगती है.
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 बड़े चम्मच नारियल का दूध
2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
1 बड़ा चम्मच अरारोट पाउडर
5-6 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
डिओड्रेंट बनाने का तरीका
सबसे पहले नारियल का दूध, बेकिंग सोडा और अरारोट पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर लें, जिससे चिकना पेस्ट बन जाए.
अब इसमें लैवेंडर ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
तैयार डिओड्रेंट को स्टोर करें और थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करें.

Related posts

सेहत : पेट दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

आखिर महिलाएं पुरुषों से ज्यादा क्यों रोती हैं? एक स्टडी में सामने आई वजह

admin

गीले बालों को सुखाते वक्त न करें ये गलतियां, घने बाल भी हो जाएंगे पतले

Leave a Comment