क्रिकेट खेल

शुभमन गिल के नाम जुड़ गया शर्मनाक रिकार्ड

नई दिल्ली (आरएनएस)। टीम इंडिया के नवनिर्वाचित वनडे उप-कप्तान शुभमन गिल के नाम रणजी ट्रॉफी में एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, इंटरनेशनल लेवल पर टेस्ट क्रिकेट में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शिरकत करने के लिए कहा गया है। जहां 25 वर्षीय गिल पंजाब की अगुवाई कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम कर्नाटक के खिलाफ महज 55 रनों पर ढेर हो गई है, जो पिछले 46 सालों में पंजाब का रणजी टूर्नामेंट के एक पारी में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।
कर्नाटक से पहले पंजाब की टीम साल 1978 में हरियाणा खिलाफ केवल 42 रनों पर ढेर हो गई थी। उसके बाद अब जाकर वह 55 रनों पर ऑलआउट हुई है। पंजाब का घरेलू क्रिकेट में तीसरा सबसे छोटा स्कोर 59 रनों का है। साल 2012 में मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के बल्लेबाज मैदान में पूरी तरह असहाय नजर आए थे। नतीजा ये रहा कि पूरी टीम 60 रनों के आंकड़े को भी छू नहीं पाई थी।
जारी रणजी ट्रॉफी सीजन के ग्रुप सी का एक मुकाबला आज (23 जनवरी 2025) से पंजाब और कर्नाटक के बेंगलुरु में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की पूरी टीम पहली पारी में महज 55 रनों पर ढेर हो गई है। टीम के लिए केवल दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। जिसमें रमनदीप सिंह (16) के अलावा मयंक मार्कण्डे (12) का नाम शामिल है।
कर्नाटक की तरफ से पंजाब के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज वासुकी कौशिक रहे। जिन्होंने 11 ओवरों में महज 16 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाए। उनके अलावा अभिलाष शेट्टी तीन, प्रसिद्ध कृष्णा दो और यशोवर्धन परंतप एक विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे।
रणजी ट्रॉफी में पंजाब के तीन सबसे छोटे स्कोर
42 रन – बनाम हरियाणा – 1978
55 रन – बनाम कर्नाटक – 2025
59 रन – बनाम मुंबई – 2012

Related posts

अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा के लिए तैयार उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

admin

सीएम धामी ने किया मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ

डीएम अध्यक्षता में हुई 38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में बैठक

Leave a Comment