उत्तराखण्ड चम्पावत

पुलिस ने 81 बोतल नेपाली शराब पकड़ी,  आरोपी फरार

चम्पावत(आरएनएस)।  बनबसा- पुलिस ने गस्त के दौरान नेपाल ब्रांड की 81 बोतल सोफी शराब पकड़ी है, वहीं आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पुलिस के द्वारा गड़ीगोठ क्षेत्र में गस्त की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस के वाहन की रोशनी मे एक व्यक्ति जंगल की ओर से सड़क पर आता दिखा अपने वाहन को धीरा कर देख तो उसके दाहिने कंधे पर एक कट्टा रखा दिखा आवाज देकर उस व्यक्ति को रूकने को कहा तो वह व्यक्ति कन्धे पर रखे प्लास्टिक के कट्टे को सडक किनारे फैक कर तेजी से जंगल मे नेपाल राष्ट्र की ओर भाग गया। फेंके गए कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 81 बोतल अवैध कर्णाली सोफी नेपाली शराब मिली। फरार व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल एजाज अहमद, विजय राणा शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बड़कोट के उपराडी गांव के सेब बागवान के बगीचे का किया स्थलीय निरीक्षण।

मोदी के 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन मुस्तैद

admin

मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

Leave a Comment