उत्तराखण्ड

गंगा की लहरों में जीएमवीएन और रेड चिल्ली का दबदबा

ऋषिकेश(आरएनएस)।  टिहरी झील महोत्सव के तहत रविवार को गंगा में राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रोफेशनल और पर्यटक श्रेणी वर्ग की कुल 123 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में रेड चिल्ली कंपनी के सहदेव राणा की टीम प्रथम रही, जबकि पर्यटक श्रेणी में जीएमवीएन की टीम ने बाजी मारी। रविवार सुबह नौ बजे ईको टूरिज्म जोन कौड़ियाला-मुनिकीरेती के बीच ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक करीब आठ किलोमीटर के राफ्टिंग ट्रैक पर प्रतियोगिता शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे संपन्न हुई। प्रोफेशनल श्रेणी में 98 टीमों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 77 टीमें ही ट्रैक पूरा कर सकीं। वहीं पर्यटक श्रेणी की 25 टीमों में से 12 टीमें ही निर्धारित समय में खारास्रोत तक पहुंच पाईं। प्रोफेशनल श्रेणी में प्रथम स्थान रेड चिल्ली कंपनी के सहदेव राणा, द्वितीय स्थान नेचर रैपिड के पंकज और तृतीय स्थान प्रमोट टूर कंपनी के प्रीतम सिंह की टीम को मिला जबकि पर्यटक श्रेणी में जीएमवीएन की टीम प्रथम, संगम टीम द्वितीय और रिवर एक्सप्लोर टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को सोमवार को आयोजित काइट फेस्टिवल में भी सम्मानित किया जाएगा। साहसिक पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि टिहरी झील महोत्सव के माध्यम से मुनिकीरेती और आसपास के क्षेत्रों की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। मौके पर डीएफओ नरेंद्रनगर दिगांत नायक, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, नगर पालिका मुनिकीरेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनीता बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।खारास्रोत में आज उड़ेंगी रंग-बिरंगी पतंगेंटिहरी झील महोत्सव के तहत सोमवार को मुनिकीरेती के खारास्रोत में काइट फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका मुनिकीरेती प्रशासन ने पतंग महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी को सौंपी गई है। काइट फेस्टिवल में स्थानीय लोगों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे।——नरेंद्रनगर में बढ़ेगा पर्यटन: सुबोधवनमंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा में पर्यटक स्थलों को विकसित कर स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कौड़ियाला-मुनिकीरेती के बीच साहसिक पर्यटन के रूप में राफ्टिंग के जरिये भारी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। इससे सिर्फ राफ्टिंग से जुड़े लोगों की ही नहीं, होटल, रेस्टोरेंट, सवारी वाहन समेत अन्य व्यवसायियों को भी लाभ मिल रहा है, जो कि क्षेत्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम बन रहा है। कहा कि इसी तरह से विधानसभा में अन्य पर्यटक स्थल को भी विश्व मानचित्र पर लाया जा रहा है, जिससे कि नरेंद्रनगर पर्यटन क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर सके।

Related posts

नेल पॉलिश को सुखाने में नहीं लगेगा अधिक समय, आजमाएं ये 5 तरीके

गहरी खाई में गिरा पर्यटक, हालत गंभीर

admin

ये बजट हमारे सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट: मुख्यमंत्री

Leave a Comment