उत्तराखण्ड

यूपी बोर्ड : अब 10 मिनट में शिक्षक को जांचनी होगी एक कॉपी, मोबाइल रखना होगा ऑफ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है. 19 मार्च से बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट्स की जांच शुरू होगी. इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में परीक्षक लगाए जाएंगे और पूरे मूल्यांकन कार्य पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. बोर्ड के निर्देश के अनुसार कॉपियों की जांच तय समय सीमा में पूरी करनी होगी, इसलिए परीक्षकों को निर्धारित समय में कॉपी जांचने के निर्देश दिए गए हैं.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी. परीक्षा समाप्त होने के बाद 19 मार्च से आंसर शीट्स की जांच का कार्य शुरू किया जाएगा. यह प्रक्रिया करीब 15 दिनों तक चलेगी. प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय में सभी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाए ताकि रिजल्ट समय पर घोषित किया जा सके.

कड़ी निगरानी में होगा मूल्यांकन कार्य

सभी परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वो एक कॉपी लगभग 10 मिनट में जांचें ताकि समय पर मूल्यांकन पूरा हो सके. मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को पहले मॉडल कॉपियां दिखाई जाएंगी और उन्हें जांच की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी. इसके अलावा कॉपी जांचते समय परीक्षकों के मोबाइल फोन बंद रहेंगे, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए.

पिछले साल यूपी बोर्ड की आंसर शीट्स का मूल्यांकन 19 मार्च 2025 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2025 तक चला था. इस दौरान शिक्षकों को रोजाना करीब 50 कॉपियां जांचने की जिम्मेदारी दी गई थी. बोर्ड ने तय समय के भीतर ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली थी. करीब 15 दिनों में सभी कॉपियों की जांच का काम खत्म कर लिया गया था. इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई और 25 अप्रैल 2025 को छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया.

Related posts

राज्यपाल ने की  “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान  

सीएम धामी एवं हरिद्वार सांसद ने की डामकोठी में अधिकारियों संग विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

देश कब तक हो जाएगा पूरा विकसित, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया पीएम मोदी का पूरा प्लान  

Leave a Comment