उत्तराखण्ड देहरादून

टपकेश्वर : एसएसपी ने खुद संभाली कमान, पुलिस को ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

धर्म,15,02,2026

 

देहरादून। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर टपकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने रविवार को मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की विस्तृत जानकारी ली और ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने भी टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित दर्शन को लेकर समन्वय की स्थिति की समीक्षा की।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा किए गए इंतजामों की प्रशंसा करते हुए सहयोग की बात कही। पुलिस प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, सुचारु आवागमन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए पर्व के दौरान सतत निगरानी और मुस्तैदी बनाए रखने की बात दोहराई।

Related posts

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया बेहतर प्लेटफार्म-मुख्यमंत्री

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व

सर्दियों में प्यास कम लगना भी हो सकता है खतरनाक, त्वचा और मस्तिष्क पर पड़ता है बुरा असर

admin

Leave a Comment