उत्तराखण्ड

मंगल बाजार बंद कराने को व्यापारियों ने निकाला जुलूस  

रुद्रपुर(आरएनएस)।  मंगल बाजार को बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकाला। देवभूमि व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद एसडीएम गौरव पांडेय को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना था कि मंगलवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी रहती है, इसके बावजूद फड़ व्यवसायी सड़कों पर फड़ लगाकर गैरकानूनी तरीके से बाजार संचालित कर रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फड़ बाजार में सरकारी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और वहां अनुचित और संदिग्ध सामान की बिक्री भी होती है। व्यापारियों ने प्रशासन से मंगल बाजार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, कार्यकारी अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी, महामंत्री नितिन फुटेला, गुलशन सिंधी, सत्यनारायण गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Related posts

संस्कृत भाषा केवल स्वविकसित भाषा नहीं बल्कि संस्कारित भाषा :   राज्यपाल

देवभूमि पत्रकार यूनियन द्वारा मनाया गया पत्रकारिता दिवस एवं अभिनंदन समारोह  

सेहत : कमर के दर्द से परेशान हैं तो जरूर करें ये चार एक्सरसाइज, तुरंत मिलेगा छुटकारा

Leave a Comment