देहरादून,21,12,2025
ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत इस एनजीओ ने डीएम के समक्ष निवेदन किया था कि अटाल क्षेत्र में कई बच्चे आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस मांग को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को सीएसआर फंड से सहायता राशि के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। उक्त प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद यूजीवीएनएल द्वारा 4.50 लाख रुपये का अनुदान जारी किया गया।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि “शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि किसी भी बच्चे की आर्थिक स्थिति उसकी प्रतिभा के विकास में बाधा न बने।” उन्होंने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ व पिछड़े इलाकों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर मिलें।
