सेहत

सेहत : जंक फूड और तैलीय भोजन करने के बाद पिएं ये 5 पेय, नहीं होगी बदहजमी

सेहत,05,11,2025

 

इसमें कोई शक नहीं कि जंक फूड और तैलीय भोजन लजीज होता है। हालांकि, इसके सेवन के बाद बैचैनी महसूस होने लगती है और बदहजमी हो जाती है। कई लोगों को ऐसे खान-पान के बाद गले और पेट में जलन भी होने लगती है। इन समस्याओं से बचने के लिए जंक फूड और तैलीय भोजन खाने के तुरंत बाद ये 5 पेय पी लें। ये पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त करेंगे, वसा को जमा होने से रोकेंगे और गर्माहट भी पहुचाएंगे।
गर्म पानी और नींबू
तैलीय भोजन और जंक फूड खाने के बाद आपको गर्म पानी पीना चाहिए। इसके फायदों को बढ़ाने के लिए इसमें आधा नींबू भी निचोड़ दें। यह पेय पाचक रसों को बढ़ा कर पाचन में सहायता करता है और भारीपन की भावना को भी कम कर देता है। गर्म पानी वसा को तोड़ने में मदद करता है और नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पेट के पीएच को संतुलित करने में मदद करता है। इनका संयोजन गैस, एसिडिटी और सूजन मिटाता है।
अजवाइन और सौंफ का पानी
भारी भोजन करने के बाद अगर आप एक कप अजवाइन और सौंफ का पानी पिएंगे तो आपको आराम मिल जाएगा। यह पेय न केवल पाचन को सुधारेगा, बल्कि पेट की सूजन और दर्द का भी उपचार कर देगा। सौंफ पाचक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ती है, जिससे भोजन को अधिक कुशलता से पचाने में मदद मिलती है। इसी तरह अजवाइन में प्राकृतिक सोडियम और एंजाइम होते हैं, जो पेट में एसिड के उत्पादन को कम करते हैं।
हर्बल चाय
कई लोग तैलीय भोजन के बाद चाय पीना पसंद करते हैं। हालांकि, इसके बाद दूध वाली चाय की जगह हर्बल चाय पीना बेहतर होता है। आप सूजन कम करने और पाचन को तेज करने के लिए पुदीने, अदरक या सौंफ की चाय पी सकते हैं। इन्हें पीने के बाद खाना आसानी से पच जाएगा और गैस भी नहीं बनेगी। भारी भोजन के बाद ग्रीन टी लोगों की पहली पसंद होती है, जो वसा को जलाने में मदद करती है।
कंबूचा
आप तैलीय भोजन करने के बाद कंबूचा का सेवन भी कर सकते हैं। यह एक एशियाई पेय है, जिसे पीने से पहले अच्छी तरह फरमेंट किया जाता है। इस प्रक्रिया के कारण इसमें प्रोबायोटिक्स आ जाते हैं, जो खाने को जल्दी पचा देते हैं। इसका तीखा और एसिडिक स्वाद वसा की प्रचुरता को कम करने में भी मददगार हो सकता है। भारी भोजन के बाद इस पेय को ठंडा न पिएं, बल्कि थोड़ा गुनगुना करके ही पिएं।
नारियल पानी
भारी भोजन के बाद नारियल पानी भी एक फायदेमंद पेय साबित हो सकता है। इसमें मौजूद मैंगनीज मल त्याग को नियमित करने में मदद करता है और फाइबर खाना पचाने की प्रक्रिया को तेज करता है। यह तैलीय भोजन खाने से होने वाली सूजन और पेट दर्द को कम करने में भी सहायता कर सकता है। नारियल पानी पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं।

Related posts

आंखों की सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 मास्क

admin

25 लोगों ने स्वेच्छा से अंगदान करने का संकल्प लिया

बालों को स्टाइल करने के लिए हेयर कर्लर का करें इस्तेमाल, इन 5 बातों का रखें ध्यान

admin

Leave a Comment