उत्तराखण्ड

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का अधिकार: विधायक नेगी  

नई टिहरी,14,10,2025

नई टिहरी(आरएनएस)।प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनखेत सिलवाल गांव में पुनर्निर्मित भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस मौके पर विधायक नेगी ने कहा की अच्छी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। इस भवन के बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा होगी। यहां आयोजित कार्यक्रम में नेगी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क पर फोकस कर सुविधायें प्रदान करे। विद्यालय के भवन अच्छे हों। उनकी समय से मरम्मत हो। जो क्षेत्र के लोगों व बच्चों का अधिकार है और हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने छात्रों को ठीक से पढ़ाई कर भविष्य के प्रति पूरी ताकत से आगे बढ़ने की अपील कर कहा कि कठिन परिश्रम से सफलता हाथ आती है। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा को लेकर लापरवाह न रहें। शिक्षा ही सभी अंधकारों से बाहर निकालने का काम करती है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी पंवार, ग्राम प्रधान हीरा लाल शाह, इंद्र मोहन भट्ट, प्रवीन पंवार, सरिता, श्रीरेंद्र महर, नवीन लाल शाह, प्रवीन लाल शाह, सौरभ रावत, बीडीसी मेंबर पार्वती देवी, बालम सिंह थलवाल, प्यार सिंह महर, हरीश भट्ट, महेश, शिवा सैनी, संदीप, दीपक, सुभाष, सीमा शाह, गंगा, संजय रावत आदि मौजूद रहे।

Related posts

हरिद्वार : रुड़की में बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

प्राइवेट फिटनेस को लेकर टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन

admin

बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है: महाराज

Leave a Comment