उत्तराखण्ड

नहीं रहे उत्तराखंड के फील्ड मास्टर दिवाकर भट्ट

देहरादून,25,11,2025

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का मंगलवार शाम देहरादून स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के अनुसार, आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख अगुआओं में से एक थे। वह यूकेडी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे और वर्षों तक इस दल के साथ रहते हुए राज्य निर्माण आंदोलन को दिशा देते रहे। आंदोलन की हर महत्वपूर्ण कड़ी में उनकी सक्रिय भूमिका रही। संघर्ष के दिनों से लेकर राज्य निर्माण के बाद जनसेवा के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की।

सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक
पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा—
“उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जनसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं।”

दिवाकर भट्ट के निधन को प्रदेश की राजनीति और उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Related posts

सीएम धामी ने सौंपा कांस्टेबल स्व० प्रदीप कुमार की पत्नी को एचडीएफसी बैंक की ओर से 50 लाख रुपए का चेक

उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाये जायेंगे: मुख्यमंत्री

कोविड महामारी के दौरान कारगर साबित हुआ योग: महाराज

Leave a Comment