उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ मार्ग: कार खाई में गिरी, दो की मौत, महिला कांस्टेबल लाप

बद्रीनाथ मार्ग: कार खाई में गिरी, दो की मौत, महिला कांस्टेबल लाप
July 5, 2022 उत्तराखंड, देहरादून

बद्रीनाथ, ParvatSankalp,05,07,2022
बद्रीनाथ मार्ग पर रडांग बेंड में वाहन खाई में गिरने से दो की मौत हो गयी जबकि एक महिला कांस्टेबल लापता है।
उत्तराखंड में हादसे लगातार जारी है। बदरीनाथ से एक बड़ी ही दुःखद घटना की खबर आ रही है, यहाँ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रडांग बेंड में एक दिल्ली नम्बर की वोग्सवेगन कार गहरी खाई में गिर गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की है।

बताया जा रहा है कि वाहन में तीन लोग सवार थे जिसमें बद्रीनाथ में तैनात महिला कॉन्स्टेबल प्रेमलता भी शामिल थी वहीं उनके दो अन्य रिश्तेदार मोना व अरुण भी वाहन में सवार थे। रेस्क्यू के दौरान मोना और अरुण का शव बरामद कर लिया गया है वहीं महिला कॉन्स्टेबल प्रेमलता अभी भी लापता बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस कारण यह दुर्घटना हुई ?

Related posts

एफ-श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल सभा के पदाधिकारी।

admin

सीएम धामी ने किया जिला पंचायत सभागार, चंपावत में प्रबुद्ध नागरिकों एवं वरिष्ठजनों संग संवाद

admin

नहीं आती रात को नींद तो गुनगुना दूध पीएं, दूर होती है अनिद्रा

Leave a Comment