उत्तराखण्ड

पौड़ी खाई में गिरी बस, 5 लोगों के मौत की पुष्टि, कई घायल

पौड़ी(आरएनएस)। उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं रविवार को पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। मिनी बस संख्या-(UK12PB0177) पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए निकली थी। तहसील पौड़ी के कोठार बैंड के पास बस खाई में जा गिरी।
इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। बस में कुल 22 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को पौड़ी और श्रीनगर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना पर सीएम धामी ने दुख जताया है।

Related posts

मोदी के 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन मुस्तैद

admin

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी  

पेपरलीक मामले में कांग्रेसियों ने किया सीएम आवास का घेराव

admin

Leave a Comment