उत्तराखण्ड क्राइम

उत्तराखण्ड : नाबालिग पोती से दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार

नैनीताल,HamariChoupal,07,06,2022

नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म के आरोपी दादा को भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दादा के खिलाफ थाने में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि भीमताल से लगे एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ थाने में परिजनों द्वारा 24 मई को नाबालिग पोती को पैसे का लालच देकर खेत में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी चंद्र फरार था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पॉक्सो न्यायालय हल्द्वानी में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में उप निरीक्षक राजकुमारी, चंद्र सिंह बोरा रहे।

Related posts

शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य  

admin

वन मंत्री उनियाल ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

क्या पौधों पर आधारित डाइट से आती है कमजोरी? जानें इस मिथक की सच्चाई

Leave a Comment