उत्तराखण्ड

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम सुश्री उमा भारती ने की सीएम धामी से भेंट

देहरादून, Parvatsankalp,13,01,2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भेंट की। इस अवसर पर जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ के भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।

Related posts

पर्यावरण की फिक्र नहीं

एसबीआई कार्ड और रिलायंस रिटेल ने साथ मिलकर ‘रिलायंस एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया

अब चारधाम में जाने वाले घोड़े,खच्चरों का हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण

admin

Leave a Comment