उत्तराखण्ड

खेलते समय लापता हुए बच्चों को पुलिस ने तलाशा

रुड़की, Parvatsankalp,11,01,2023

पुलिस ने घर से खेलते समय लापता भाई बहन को कलियर से सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बच्चे कलियर में टीन शेड के पास लावारिस हालत में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश कर दोनों बच्चों को अपने साथ थाने ले आई। जानकारी करने पर बच्चे ने अपना नाम सलमान पुत्र नूर आलम उम्र आठ वर्ष और बच्ची का नाम आयशा छह साल बताया। दोनों बच्चे अपने घर का पता सही तरीके से नहीं बता पा रहे थे। पुलिस ने दोनों बच्चों का सही पता लगाया। पता चला दोनों बच्चे रामपुर डांडी निकट आयशा मस्जिद कोतवाली गंगनहर, रुड़की के निवासी हैं। पुलिस ने इस पते पर सूचना देकर उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते समय घर से भटक कर कलियर पहुंच गए। कलियर कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

Related posts

सीएम धामी ने किया स्पोर्टस कॉलेज रायपुर में आयोजित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2023 में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

admin

2025 गणतंत्र दिवस परेड के लिए ग्राम प्रधानों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करने हेतु पंचायतों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Comment