उत्तराखण्ड

भुड्डी ग्रामसभा क्षेत्र में हुआ मॉंई मेडिपॉइंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ

देहरादून, Parvatsankalp,07,01,2022

शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी ग्राम सभा क्षेत्र में मॉंई मेडिपॉइंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। हॉस्पिटल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर जी द्वारा किया गया। क्षेत्र में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के खुलने से क्षेत्र की जनता को अब अच्छे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मॉंई मेडिपॉइंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्त्री रोग विभाग, बाल रोग विभाग, सामान्य रोग विभाग, अल्ट्रासाउंड सुविधा, पैथोलॉजी एवं ईसीजी की सुविधा व बच्चों के टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
डॉ ताजवीर सिंह कंडवाल, MBBS, DCH बाल एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ एवं डॉ अपूर्वा कंडवाल MBBS,MS(OBGY),DNB(OBGY) महिला रोग विशेषज्ञ, की देखरेख में क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
हॉस्पिटल के उद्घाटन के अवसर पर दयानंद जोशी, सुमन वासकंडी, ताजवर सिंह वासकंडी ,विक्रम सिंह रावत, बीना रतूड़ी, कुंदन सिंह रावत, हर्षवर्धन भट्ट, मनवर सिंह नेगी, दिलबर सिंह बिष्ट आदि क्षेत्र के कई व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

31 मार्च को उत्तराखंड आयेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

सी.एम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतों का आगामी 15 दिनों में सकारात्मक निवारण किया जाए:  मुख्यमंत्री

नैनीताल हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आईजी कुमायूँ ने संभाली कमान

admin

Leave a Comment