उत्तराखण्ड

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

नई टिहरी, parvatsankalp,24,06,2022

मुनिकीरेती पुलिस ने चोरी हुई बाइक को चोरों के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस की मीडिया सेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती 13 मई को चोरी हुई बाइक को लेकर 17 मई को अटाली व्यासी निवासी इंद्र सिंह ने मुनिकीरेती थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी बाइक पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के पास से रात को चोरी कर ली गई है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और बाइक की बरामगदी के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने टीम का गठन किया। टीम ने मामले में कार्यवाही शुरू करते हुए गहन छानबीन की। जिसके बाद राजस्थान पुलिस की मदद से कैलाश गेट चौकी प्रभारी योगेश पांडेय ने पुलिस टीम के साथ थाना झज्जर गांव डाबला निवासी जयंत धनखड़ पुत्र सुरेंद्र और झज्जर के आर्यनगर निवासी अमित सोनी पुत्र दिनेश सोनी को जनपद भिवाड़ी के कस्बा बहरोड़ को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अमित सोनी पर हरियाण के झज्जर में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related posts

उत्तराखण्ड : प्रतापनगर के लोगों को नहीं मिल पा रहा पेयजल योजनाओं का लाभ

युवक की हत्या में दोस्त और तीन अन्य को किया गिरफ्तार

सर्दियों में कपड़े धोते समय न करें ये 5 गलतियां, हो सकती है परेशानी

admin

Leave a Comment