उत्तराखण्ड क्राइम

चचेरे भाई ने दस वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म

हल्द्वानी, parvatsankalp,04,12,2022

काठगोदाम के एक राजस्व गांव में चचरे भाई पर 10 साल की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यही नहीं आरोपी ने बहन के साथ एक माह में दो बार दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र से लगे एक राजस्व गांव निवासी युवक ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि आरोपी ने जब पहली बार दुष्कर्म किया तो वह लोक लाज के भय से चुप रहे, लेकिन उनकी ओर से शिकायत नहीं करना बालिका को भारी पड़ा। आरोपी के हौसले बढ़ते गए। आरोप है कि चचेरे भाई ने दो दिन पूर्व फिर से बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस बार बालिका की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत राजस्व पुलिस से की। राजस्व पुलिस ने मामला काठगोदाम पुलिस को स्थानांतरित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता के ताऊ का बेटा है, जो बालिग है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

नए फुटवियर से पैरों में हो गए हैं छाले? इन 5 घरेलू नुस्खों से पाए राहत

बोर्ड एग्जाम की तैयारी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलती, बिगड़ सकती है सेहत, पेपर देना हो सकता है मुश्किल

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक  

admin

Leave a Comment