उत्तराखण्ड क्राइम

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को बीस साल की सजा

देहरादून, parvatsankalp,02,11,2022

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए बीस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के जज अश्वनी दुबे ने दोषी पर चालीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। यह पीड़िता को बतौर प्रतिपूर्ति दिए जाएंगे। शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि 10 अगस्त 2019 को रायवाला थाना पुलिस ने सोनू (24) निवासी हरिपुर कलां के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो का केस दर्ज किया। केस लड़की के पिता ने दर्ज कराया। सोनू लड़की के पिता के साथ मजदूरी करता था। आरोप है कि घटना के दिन वह लड़की के पिता का मोबाइल लेने के बहाने उसके घर गया। आरोप है कि वहां 13 वर्षीय लड़की के साथ उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान पड़ोस की महिला पहुंची तो उन्होंने आरोपी की हरकत का देखकर पकड़ लिया। भीड़ जमा हुई तो लड़की के पिता को बुलाया गया। इस दौरान सामने आया कि उसने इससे पहले भी चार बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर लड़की के पिता को जान से मराने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया और सोनू को जेल भेजा गया। 17 सितंबर 2019 को पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। सात जनवरी 2020 को सोनू पर आरोप तय किए गए। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी को बीस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट में अभियोजन ने सात और बचाव पक्ष ने दो गवाह पेश किए।

Related posts

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने की सीएम धामी से भेंट  

बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करेगा ‘जादुई पिटारा’:  डॉ. धन सिंह रावत  

admin

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी से भेंट

Leave a Comment