Uncategorized

अल्मोड़ा में छह डिसे पहुंचा पारा, ठंड बढ़ी

अक्तूबर के अंतिम दिनों में अब सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो रहा है। न्यूनतम तापमान में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रहीं है। पारा हर रोज 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच रहा है। हांलाकि दिन में धूप खिलने से फिलहाल मौसम सुहावन बना है। मंगलवार को भी जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड में भी एकाएक इजाफा हो गया है। हांलाकि दिन में धूप खिलने से पारा करीब 30 डिग्री के पास पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, ठंड में इजाफा होने से लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

Related posts

उपनल व संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनेगी

admin

निर्णय लेने में होती है कठिनाई? इसके लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जल्द होगा फायदा

admin

यमुनोत्री क्षेत्र बनेगी उत्तराखंड की आदर्श विधान सभा: धामी

admin

Leave a Comment